फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि सीमांकन के विवाद में चले ईंट और पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि सीमांकन विवाद को लेकर जौनपुर और सुल्तानपुर जिलों के दो गांवों के लोग बृहस्पतिवार को आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के कब्जा लेने के दौरान दूसरे पक्ष के विरोध पर पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन


 इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जौनपुर और सुल्तानपुर जिले की पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

जौनपुर के उसरौली सहाबुद्दीनपुर और सुल्तानपुर जिले के दसगरपारा गांव की भूमि का सीमांकन गत 11 दिसंबर को जौनपुर की शाहगंज और सुल्तानपुर की कादीपुर तहसील के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहाबुद्दीनपुर के संगम पांडेय, लालमणि पांडेय, सुभाष चंद्र, मुन्ना पांडेय आदि ने आबादी की भूमि पर छप्पर और ईंट रखकर निर्माण शुरू कर दिया।

 इसी बीच दसगरपारा गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। उस जमीन पर वे अपना दावा कर रहे थे। मामले की सूचना सुल्तानपुर के करौंदी कला और जौनपुर के खुटहन थाने को दी गई।

पुलिस के पहुंचने पर दसगरपारा के ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख करौंदी कला के थानाध्यक्ष रामचंदर चौधरी ने मामले की सूचना जिला मुख्यालय को दी।

इसके बाद मौके पर सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, कादीपुर एसडीएम राम अभिलाष यादव, सीओ राकेश सिंह, कोतवाल एके सिंह के अलावा मोतिगरपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, चांदा, खुटहन और सरपतहां थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

हालात बिगड़ते देख मौके पर एक प्लाटून पीएसी बुला ली गई। एसडीएम कादीपुर ने भूमि की पैमाइश दोबारा करवाने का आश्वासन दिया। करौदीकला पुलिस ने इस मामले में दसगरपारा निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 जानकारी मिलने के बाद शाहगंज के सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई भी मौके पर पहुंच गए। मामले के संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें