जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को नए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा कि यूपीए सरकार ने भूमि अधिग्रहण में संशोधन करके किसानों के हित में काम किया था। लेकिन, वर्तमान भाजपा सरकार ने दूसरा अध्यादेश लाकर किसानों के हितों की अनदेखी की है। राष्ट्रीय लोकदल सरकार के अध्यादेश का विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में अशोक यादव, महावीर, प्रदीप तिवारी, शुभम सिंह, सत्यनारायण, डा. ए रिजवी, संजय सिंह, आरपी मिश्र आदि रहे।