फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर एथलेटिक्स में लाल बहादुर ने जीते दो स्वर्ण, एक रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जिस उम्र मे लोग लाठी का सहारा ढूंढते हैं, उस उम्र में मीरगंज के जगदीशपुर गांव के लाल बहादुर बिंद (62) पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। लखनऊ में 24-25 फरवरी को हुई उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। पदक जीत कर लौटने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

जगदीशपुर के किसान लाल बहादुर बिंद ने प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद में उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ। इसके पहले भी वह तीन साल से लगातार उप्र मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीत रहे हैं। वर्ष 2019 में संपूर्णानंद स्टेडियम वाराणसी में हुई सौ मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में तीन स्वर्ण पदक, वर्ष 2020 में ट्रिपल जंप, लंबी कूद और सौ मीटर दौड़ में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ष 2019 में राजस्थान में हुए नेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, वर्ष 2020 में चंडीगढ़ में खेले गए नैशनल चैंपियनशिप की ऊंची कूद में गोल्ड मेडल जीता था। शनिवार को पदक जीतकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत माल्यार्पण कर किया। मुंह मीठा कराया। स्वागत करने वालों में संतोष कुमार बिंद (सत्या), प्रहलाद बिंद, प्रदीप, अशोक, अतुल, सुशील, अजीत, धीरज, राकेश, सुधीर बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें