फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर अध्यक्ष, दिनेश बने महामंत्री

Thu, 08 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह, हीरेंद्र यादव और सुरेश राम की देखरेख में चुनाव हुआ। इस दौरान लाल बहादुर यादव अध्यक्ष और दिनेश प्रसाद शुक्ल महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाल बहादुर यादव 75 मत पाकर विजयी घोषित हुए। चंदू सिंह को 43 मत मिले। महामंत्री के प्रत्याशी दिनेश प्रसाद शुक्ला 67 मत पाकर विजयी रहे।

सुभाष चंद्र को 51 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी छोटे लाल 70 मत पाकर विजयी हुए। अवधेश कुमार को 48 मत मिले। उपाध्यक्ष के लिए राणा प्रताप शुक्ल और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दिनेश पांडेय, कमला प्रसाद, विवेक सिंह
विज्ञापन


निर्वाचित हुए। सहमंत्री पद के लिए आत्मा प्रसाद, जयप्रकाश मौर्य और रविकांत यादव चुने गए। राज नारायण और सुभाष शुक्ल आय व्यय निरीक्षक चुने गए। बृजेश प्रताप पुस्तकालय अध्यक्ष चुने गए। प्रमोद यादव और राम लखन सदस्य बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें