फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मड़ियाहूं में पार्किंग नहीं होने से दिनभर जाम की समस्या, कारोबार पर असर

विज्ञापन
मड़ियाहूं नगर में सड़क पर खड़े आड़े-तिरछे वाहन। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। 35 हजार की आबादी वाले मड़ियाहूं नगर में पार्किंग नहीं होने से दिनभर जाम की समस्या रहती है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। 2500 दुकानों वाले व्यस्त बाजार में वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से दिनभर जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

नगर में स्थित शॉपिंग मॉल, 50 से अधिक शो-रूम, तहसील, बैंक और थाना होने के कारण 200 से अधिक गांवों के लोग खरीदारी व कामकाज के लिए मड़ियाहूं आते हैं। नगर पंचायत की ओर से पार्किंग सुविधा उपलब्ध न कराए जाने से लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। परिणाम स्वरूप सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
सबसे अधिक जाम की समस्या कोतवाली तिराहा, भगत सिंह तिराहा, वाराणसी रोड, मछलीशहर रोड, स्टेशन रोड और जौनपुर–मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर देखने को मिलती है। व्यापारी बताते हैं कि जाम के कारण ग्राहक बाजार आने से बचते हैं। ऑनलाइन खरीदारी को प्राथमिकता देने लगे हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाय सीधे प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि समस्या समाधान का वादा जरूर करते हैं, लेकिन चुनाव बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन


....................................................................
बोले व्यापारी ...
नगर में वाहन पार्किंग व्यवस्था न होने से व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है। जाम के कारण ग्राहक बाजार में न रुककर अन्यत्र चले जाते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है।
-डॉ.परमजीत सिंह, व्यवसायी मड़ियाहूं।
.......................................................................
नगर में पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है पार्किंग की व्यवस्था न होने से ग्राहक सड़क के किनारे आड़ा तिरछा वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे जाम लगता है। नगर में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे यातायात सुचार रूप से चले।
-कौशल सिंह, दवा व्यवसायी मड़ियाहूं।
........................................................................
नगर में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहने के कारण व्यापारियों को काफी कठिनाई हो रही है। ग्राहक बाजार में रुकना नहीं चाह रहे हैं यहां पार्किंग की व्यवस्था बहुत ही जरूरी है।
-कवलजीत सिंह, अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं।
.........................................................................
नगर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से व्यापारियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण ग्राहक बाजार में रुकने के बजाय अन्यत्र चले जाते हैं जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान होता है।
विज्ञापन

-शिवशंकर सेठ, स्वर्ण व्यवसायी, मड़ियाहूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें