फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मासूम के शव को नोच रहे थे पक्षी, छह दिन पहले पिता ने नदी में जिंदा फेंक दिया था

विज्ञापन
मृतक रुतबी की फाइल फोटो
विज्ञापन
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के शैदपुर बेलवरिया घाट पर गोमती नदी में सोमवार को मासूम का शव मिला। छह दिन पहले 18 माह की रुतबी को उसके पिता अशोक विश्वकर्मा ने जिंदा नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को नदी के तट पर ग्रामीणों ने बताया कि शव को पक्षी नोच रहे थे, जिसे देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान सात किमी दूर टड़वा निवासी रुतबी (18 माह) के यप में हुई। मासूम को उसके पिता अशोक विश्वकर्मा ने 19 नवंबर को जिंदा नदी में फेंक दिया था।
मासूम की मां संजू विश्वकर्मा ने घटना के बाद अपने पति अशोक विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 19 नवंबर की सुबह करीब सात बजे रुतबी को घुमाने के बहाने पति अशोक घर से ले गया। काफी देर तक दोनों के वापस न आने पर संदेह गहराया। इसी बीच एक ग्रामीण ने बताया कि अशोक को नदी के किनारे बच्ची के साथ देखा गया। परिवार का आरोप है कि घर में तीसरी बेटी होने को लेकर अशोक अक्सर विवाद करता था। अशोक को बेटा चाहिए था। पुलिस ने अशोक को घटना स्थल से ही हिरासत में ले लिया। नदी में गोताखोरों और नाव की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। घटना के 6 दिन बाद सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शैदपुर बेलवरिया घाट के पास गोमती नदी में शव नजर आया। ग्रामीणों ने बताया कि शव को पक्षी नोच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मल्लाह के माध्यम से बाहर निकलवाया। जहां शिनाख्त मासूम रुतबी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई तेज करेगी।
विज्ञापन

कोट
नदी के तेज बहाव, गहराई और बदलती धारा के कारण शव के खोजबीन में दिक्कतें आईं। इसके बावजूद पुलिस और गोताखोर लगातार प्रयासरत रहे। अंततः शव को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

दीपेंद्र सिंह,कोतवाली प्रभारी

मृतक रुतबी की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें