फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ समाज की हर क्षेत्र में रहती है अहम भूमिका : गिरीश चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ मनोनयन पत्र वितरण एवं सावनी सहभोज का कार्यक्रम रविवार की शाम एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कायस्थ समाज की हर क्षेत्र में अहम भूमिका रहती है। कायस्थ समाज के लोगों से भारत को विकसित राज्य बनाने के लिए नशा मुक्त भारत, राज्य व परिवार करने का आग्रह किया गया है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका जौनपुर चेयरमैन मनोरमा मौर्या रहीं। प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव देश व हिंदुत्व को सर्वोपरि रखकर काम करता है। आज इसी कारण से हम लोगों और एकजुट रहकर कार्य करने की जरूरत है। समाज में हम लोगों के जो दबे कुचले लोग हैं जो गरीबी के कारण भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं उनको सही रास्ता नहीं दिखा पा रहे हैं। महासभा उनको सही रास्ता दिखाने का कार्य करेगा और एक समाज को दशा दिशा दिखाने का काम करेगा। वही मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बृजेंद्र खरे को मनोनयन पत्र दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक दीपक श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, तूलिका श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव आदि रहे। अध्यक्षता सरंक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें