फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थी के खाते में ही भेजें योजना की राशि

Wed, 04 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक समाज कल्याण एवं जनजाति विकास सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सीडीओ कक्ष में समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति योजना और अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, समाजवादी पेंशन, वृद्धा व किसान पेंशन योजनाओं में अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को आनलाइन भुगतान योजना के अंतर्गत लाभार्थी का धन उसके खाते में ही भेजे जाने का निर्देश दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 1417 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इसमें से 988 लोगों को 196.90 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन योजना के तहत 98599 लोगों को वांछित धनराशि 5915.94 लाख स्वीकृत हुए थे। इसमें से 75373 लाभार्थियों के खाते में धन भेजा जा चुका है।

वृद्धा और किसान पेंशन में 5432 लोगों के लिए वांछित धनराशि 3504.392 लाख स्वीकृत हुए थे। जिसमें से 1696.36 लाख व्यय खर्च हुए हैं।

अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों में 20 लाख 75 हजार से अधिक व्यय किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि नि:शुल्क बोरिंग के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी दी गई थी।

इसमें 1.80 लाख की पहली किस्त प्राप्त हुई है। संस्था का चयन शीघ्र कर लिया जाएगा। स्वत: रोजगार योजना में 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई है।

निदेशक ने कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।

अधिकारियों को उन्होंने सुपरवाइजरों से विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जांच कराने और वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि आनलाइन भुगतान योजना के अंतर्गत लाभार्थी का धन उसके खाते में जाना चाहिए।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मीनाक्षी वर्मा, प्रधानाचार्य, अधीक्षक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय छात्रावास, पीडी सत्येंद्रनाथ चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें