फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 54 नए केस, सुईथाकला में 16 और डोभी में नौ मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण ने रविवार को फिर तेजी पकड़ी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 16 मरीज सिर्फ सुईथाकला ब्लाक से हैं। इसके अलावा डोभी से नौ और खुटहन से चार मरीज मिले हैं। दो दिन पहले ही कोविड-19 टीके की पहली डोज लेेने वाले बुजुर्ग समेत दो लोग भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 195 हो गई है। ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

महराजगंज के अमारी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और हिमुरपुर निवासी शख्स (49) ने दो अप्रैल को कोरोना टीका लगवाया था। इसी दिन उनका सैंपल भी लिया गया। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुईथाकला ब्लाक के कुसियाभर गांव निवासी वृद्ध दंपती भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसी ब्लाक के हमीरपुर निवासी सात वर्षीय बालक, उदगांव, शम्मो, समोधपुर, अमारी, ईशापुर, अर्सिया, भैसोली, खालिसपुर, लोधिया गांवों में भी नए मरीज पाए गए हैं। लंबे समय बाद इस ब्लाक में एक साथ 16 मरीज मिले हैं। इसमें ज्यादातर का सैंपल रैंडम जांच के दौरान लिया गया था। डोभी के बीरीबारी, खानपुर, हिसामपुर, खुज्झी, अइलिया, करंजाकला के सिद्दीकपुर, मछलीशहर के जमालपुर, मड़ियाहूं के चड़ई ढेकहां, बरसठी के सरसरा, सुजानगंज बरपुर, फरीदाबाद और शहर के खुर्चनपुर मोहल्ले में नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कुल 195 एक्टिव केस में 126 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 41 मरीज भर्ती की प्रक्रिया में हैं। महिला अस्पताल के मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में तीन मरीज भर्ती हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 1381 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें