फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलीचाबाद में भूमि कब्जा करने को लेकर विवाद

Sun, 28 Jun 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव में भूमि कब्जा करने के विवाद को लेकर शनिवार को पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


 पुलिस के सामने विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की खबर पर सीओ सिटी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैमाइश कराकर विवाद खत्म कराने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण  शांत हुए।

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव में गोमती नदी के किनारे नव निर्मित एक विद्यालय की बाउंड्री वाल का निर्माण हो रहा था।

 ग्रामीणों ने यह कहते हुए निर्माण रोक दिया कि उनकी जमीन में निर्माण कराया जा रहा है। जिस भूखंड पर निर्माण कराया जा रहा है उस पर ग्रामीणों का दावा है कि गांव के पचास से अधिक लोगों का नाम है।
विज्ञापन


 निर्माण स्थल पर पुलिस मौजूद थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी काम चलता रहा तो जबरन मजदूरों से काम बंद करा दिया। स्थिति नाजुक देखते हुए सिपाहियों ने थाने पर फोन से सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष समेत सीओ सिटी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि इसके पहले विद्यालय निर्माण के समय नाप कराई गई थी।

जहां तक विद्यालय की जमीन है वहां तक निर्माण करा लिया गया तो अब आगे बढ़कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। सीओ सिटी ने दोबारा पैमाइश कराने का आश्वासन देकर विवाद को खत्म कराया। फिलहाल काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें