फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के चक्कर में किशोर ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में पतंग के चक्कर में किशोर की जान चली गई। वह पेड़ में फंसी पतंग को छत पर चढ़कर डंडे से उतार रहा था, इसी दौरान छत से गिर पड़ा। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिंडरा गांव में निवासी संजय मौर्य के छत से सटे पेड़ पर सोमवार को एक पतंग आकर फंस गई। पेड़ पर फंसी पतंग को देख संजय मौर्य का पुत्र अमन (14) छत पर चढ़कर डंडे के सहारे पेड़ में फंसी पतंग उतारने लगा। पतंग उतारते समय अमन छत से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसे सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। आननफानन परिजन उसे जौनपुर मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान ही मंगलवार की सुबह अमन की मौत हो गई। मौत की खबर में पूरे गांव में मातम छा गया। अमन को तीन बहन और एक भाई हैं। मां बबिता रो-रो कर बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें