फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केराकत के युवक की बंगलूरू में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी । केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी निवासी एक युवक की बंगलूरू में हत्या की सूचना मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सोहनी गांव निवासी संतोष राठौर ने बताया कि एक दिन पहले बंगलूरू से एक फोन आया कि आपका बेटा राज राठौर (21) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। कुछ घंटों बाद समाचार चैनलों के माध्यम से जानकारी मिली कि उसकी हत्या आज से छह माह पहले कर दी गयी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि पिछले दो वर्ष से बेटा राज राठौर बंगलूरू के एक कंपनी में कार्य करता था। इन दो वर्षों में वह तीन चार बार घर भी आया था। पिछले छह महीने से राज से घर पर किसी से कोई बात नही हो पायी थी।अब एक दिन पहले बेटे की हत्या होने का समाचार एवं फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गयी।इस खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें