फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने से रोकने पर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में बाग की रखवाली कर रहे वृद्ध की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने आम तोड़ने के विवाद में हत्या की बात स्वीकार की है। हत्या में प्रयुक्त हसिया व डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जमदहां गांव निवासी मुन्नर बिंद (60) का खून से लथपथ शव रविवार को पाही पर स्थित आम के बाग में मिला था। पुलिस मृतक के बड़े पुत्र छंगूलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। पता चला कि घटना के एक दिन पूर्व उसका पट्टीदार के लड़कों से आम तोड़ने की बात पर विवाद हुआ था। मृतक के बड़े भाई का पोता रमेश बिंद (35) शनिवार को आम के बाग में गया था। वहां मौजूद मुन्नर बिंद से आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। रमेश ने आवेश में आकर वहां रखे डंडे और हंसिया से मुन्नर बिंद पर प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्नर की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश यादव के अनुसार आरोपी रमेश बिंद भागने की फिराक में था। घेराबंदी कर अब्बोपुर तिराहे के पास से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने सारी कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें