फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो फंदे पर झूल गया किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गूलरघाट मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर मां की डाट से क्षुब्ध एक किशोर घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गूलरघाट मोहल्ला निवासी राजन यादव के पुत्र त्रयंबकेश्वर कृपाल यादव (15) को किसी बात को लेकर मां ने डांट दिया था। मां की डाट से क्षुब्ध होकर किशोर घर के कमरे में गया जहां छत में लगे चुल्ले के सहारे गमछे से बने फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद परिवार के किसी सदस्य ने कमरे में फंदे पर झुल रहे किशोर को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजनों के अलावा आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें