फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से अपहृत वाहन चालक जौनपुर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । मध्य प्रदेश से अपहृत एक वाहन चालक को पुलिस ने रविवार को बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआकला गांव के एक मकान से बरामद किया गया। लिखा पढ़ी के बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस उसे साथ ले गई। पुलिस ने अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए आसपास के कई गांवों में दबिश दी लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके।
विज्ञापन

राजस्थान के जालौर जिले के मेडा ब्राह्मणान गांव निवासी अनिल विश्नोई पेशे से चालक है। वह मध्य प्रदेश के एक कारोबारी का वाहन चलाता है। अनिल पांच नवंबर को टाटा सफारी से कटनी (मध्य प्रदेश) के लिए निकला था। सात नवंबर को वह सतना पहुंचा। वहीं के अमदरा थाना क्षेत्र के एक ढाबे से उसका अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने अनिल विश्नोई के वाहन स्वामी से 22.30 लाख की फिरौती मांगी। मालिक ने फिरौती देने से इंकार कर दिया। अपहर्ता उसे जगह बदल-बदल कर छिपाते रहे। 17 नवंबर को सतना के अमदरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस के एसआई आशीष बरकडे अपनी टीम के साथ बदलापुर पहुंचे। स्थानीय पुलिस की मदद से विठुआ कला गांव में छापा मारा। अखिलेश यादव उर्फ जेजे के मकान के कमरे में बाहर से ताला लगा था। संदेह होने पर पुलिस ने परिवार की महिला से चाबी लेकर कमरा खोलवाया तो अंदर से अनिल विश्नोई मिला। बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल का कहना है कि पूछताछ में चालक ने बताया कि अपहरण के बाद से उसे ठिकाना बदलकर करीब 12 स्थानों पर रखा गया। इस मामले में पुलिस को स्थानीय पेट्रोल पंप मालिक, मनोज यादव कोबरा, टीपू निवासी नेवादा मुखलिसपुर और उनके चार अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें