फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव से 16 नवंबर से लापता विवाहिता का शव रविवार को मल्हनी भडौर गांव के तालाब में मिला। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खजुरा गांव निवासी मेवालाल गुप्ता की पुत्री रितु (20) 16 नवंबर को घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। रविवार को उसका शव मल्हनी भडौरा में पॉलिटेक्निक स्कूल के निकट स्थित तालाब में उतराया मिला। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। शव क्षतविक्षत हो गया था। सूचना पर पहुंचे मेवालाल गुप्ता ने गले में पड़ी माला और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपनी बेटी रितू के रूप में की। मेवालाल ने बताया कि बेटी रितू की शादी इसी साल 15 जून को खेतासराय थाना क्षेत्र के रुधौली निवासी पुनीत गुप्ता के साथ किया था। शादी के 15 दिन बाद वह ससुराल से मायके आई तो दोबारा ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से ही उसने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें