फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए केराकत कोतवाल, त्रिवेणी लाल को मिली कमान.......

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला बदर किए गए बदमाश से दोस्ताना निभाना केराकत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह को भारी पड़ गया है। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पहले जांच का निर्देश दिया था और अब उनसे चार्ज भी छीन लिया है। उन्हें केराकत कोतवाली से क्राइम ब्रांच से संबद्ध कर दिया गया। उनकी जगह खुटहन एसओ रहे त्रिवेणी सेन को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी पीयूष कांत यादव पर विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। इसके आधार पर डीएम ने उसे छह माह के लिए जिला बदर का आदेश दिया था। केराकत पुलिस ने इस आदेश का तामिला करा दिया था। इसके बावजूद पीयूष कांत जिले में ही रहा। वायरल ऑडियो में कोतवाल विनय प्रकाश सिंह उसे डीएम की कार्रवाई का हवाला देते हुए जिले से बाहर जाने को कह रहे हैं। ऐसा न करने पर मजबूरन गिरफ्तारी करने की दलील भी दे रहे हैं। बातचीत में दौरान कोतवाल कई बार बदमाश को गुरु, पार्टनर जैसे शब्दों से भी संबोधित कर रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ केराकत शुभम टोडी को जांच सौंपते हुए शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा था। रिपोर्ट आने से पहले ही एसपी ने विनय प्रकाश सिंह को केराकत कोतवाल के पद से हटा दिया है। उन्हें क्राइम ब्रांच से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह खुटहन के एसओ त्रिवेणी लाल सेन को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। खुटहन में अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है।
---
कुर्सी छोड़ने से पहले किया गिरफ्तार
जौनपुर। जिस बदमाश से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विनय प्रकाश सिंह को कुर्सी छोड़नी पड़ी है, उसे उन्होंने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीयूष कांत पर हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट, गुंडा एक्ट सहित अन्य धाराओं में 16 मुकदमे केराकत थाने में दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें