फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कराटे चैंपियन का गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत थानागद्दी के पुरवा तिसिया के ईशान शुक्ला ने नेपाल में आयोजित माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। गांव पहुंचने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ईशान का भव्य स्वागत किया। थानागद्दी के टीसियां गांव निवासी सरोज शुक्ला का बेटा ईशान शुक्ला दानगंज वाराणसी स्थित जेएमएस एकेडमी में कक्षा 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन

26 मई 2023 से नेपाल में दो दिवसीय नौवीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप चल रहा था। पहले राउंड में ईशान ने बांग्लादेश के खिलाड़ी को पराजित किया। फिर फाइनल राउंड में श्रीलंका के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ईशान को माला पहनाकर थानागद्दी बाजार में ढोल नगाड़े के साथ भ्रमण कराया। ईशान ने बताया कि वह अब तक इस अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल सहित राष्ट्रीय स्तर पर दो और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान लालजी शुक्ल, पूर्व प्रधान प्रमोद शुक्ल, भाजपा उपाध्यक्ष डाॅ. माधवानंद पंकज, संतोष पाठक, ब्रह्मदेव मिश्रा, सरोज पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें