फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों ने लगाया जाम

Fri, 14 Aug 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव के पास गुरुवार को बाइक की चपेट में आने से कांवरिया घायल हो गया। घटना से गुस्साए साथी कांवरियों ने घटनास्थल पर हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


 पुलिस के प्रयास से  आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। सुल्तानपुर जिले के लंभुआ निवासी सुनील यादव (25) सुजानगंज स्थित गौराशंकर धाम में जलाभिषेक करने के बाद साथी कांवरियों के साथ काशी विश्वनाथ वाराणसी जा रहा

था। कांवरियों का झुंड हौज गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक के धक्के से सुनील यादव घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। घायल कांवरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित
विज्ञापन


 साथी कांवरियों ने घटना स्थल पर ही सड़क जाम कर दिया।  घटना की सूचना पर जलालपुर, जफराबाद और लाइनबाजार थानाध्यक्ष मय फोर्स पहुंच गए। पुलिस ने समझा बुझाकर  जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें