फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज प्रशासन का फूंका पुतला

Fri, 14 Aug 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कालेज, प्रतापगंज के बीए प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट अभी तक घोषित न होने से गुस्साए छात्रों ने गुरुवार को कालेज के मुख्य द्वारा के सामने कालेज प्रशासन का पुतला फूंका और
विज्ञापन


 इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। पुलिस और कालेज के कुछ शिक्षकों की पहल पर छात्रों ने जाम समाप्त किया। एक सप्ताह की समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर एक

 सप्ताह में उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।  गुरुवार को रिजल्ट घोषित होने में देरी का कारण पता लगाने के लिए छात्र प्राचार्य से मिले। पता चला कि भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन


में खामी के चलते विश्वविद्यालय से परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है। छात्रों ने कहा कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक से मिला था वहां बताया गया कि विश्वविद्यालय से प्रयोगात्मक परीक्षा के

लिए किसी परीक्षक को नामित नहीं किया गया था फिर भी कालेज से प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर अंक विश्वविद्यालय भेज दिया गया। इसी कारण से परिणाम रोका गया है। इससे खफा छात्रों ने  मुख्य द्वार पर कालेज प्रशासन का पुतला

 फूंका और इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मुरारीलाल और कालेज के प्राध्यापक डा. विजय उपाध्याय ने छात्रों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। छात्रों ने एक सप्ताह के

भीतर परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य डा. मनोज सिंह का कहना है कि किन परिस्थितियों में परीक्षा संपन्न कराई गई मुझे नहीं पता है। छात्रों के हित को देखते हुए रिजल्ट
विज्ञापन


घोषित होना चाहिए। प्रबंधक के प्रतिनिधि  सुधीर उपाध्याय ने कहा कि परीक्षा नियमों के तहत हुई है। शीघ्र ही परीक्षाफल घोषित किया जाएग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें