फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिहार से लाकर 15 हजार रुपये में असलहे बेचता था कल्लू, गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध असलहा मामला---- गिरफ्तार कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू सिंह। पुलिस विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। तेजी बाजार पुलिस ने गौराकला निवासी कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू सिंह को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने कल्लू के बारे में पुलिस को बताया था। आरोपी हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में पहले से ही वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बताया कि वह बिहार से अवैध असलहा खरीदकर लाता था और 15 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 15 हजार रुपये और एक बाइक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को बरचौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अवैध असलहा बिहार से लाकर क्षेत्र में बेचता है। उसके पास से असलहा के बेचने से मिले 15 हजार रुपये भी बरामद हुए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल के मुताबिक आरोपी और असलहा खरीदने बिहार जा रहा था। एक दिन पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए राहुल यादव ग्राम सरौली, अतुल सिंह निवासी भटौली, विपिन पाल निवासी करसावां थाना सरायख्वाजा, गुडलक तिवारी निवासी खानपुर थाना सिंगरामऊ, शंशाक सिंह उर्फ साहिल निवासी आहोपुर थाना सिंगरामऊ भी उसके मित्र हैं। वे असलहा खरीदने के लिए आए थे। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 12 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें