फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूतियों के त्याग और तपस्या से मुकाम तक पहुंचा है संगठन : गिरीश चंद्र

विज्ञापन
संशोधित-बदलापुर, भाजपा स्थापना दिवस पर सीएचसी में भर्ती मरीजों में फल वितरित करती भाजपा कार्यकर
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा भाजपा की जड़ों में समाहित है और संगठन विभूतियों के त्याग और तपस्या से आज इस मुकाम तक पहुंचा है। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है जब हम एकत्रित हुए हैं। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उन महान विभूतियों को स्मरण करना चाहिए, जिनके त्याग और तपस्या से संगठन आज इस मुकाम पर पहुंचा है। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि पार्टी की नींव रखने वाले और इसे मजबूत बनाने वाले कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह ने कहा कि हमें भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक और अधिक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि आज का दिन केवल संगठन की स्थापना का नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और सेवा की महान परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), पंकज मिश्रा, मनोरमा मौर्य, आमोद सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, रागिनी सिंह और नरेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। संचालन अजय सिंह ने किया। उधर, सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जौनपुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती। डॉ. अजय कुमार सिंह ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता आद्या प्रसाद चौबे, धनश्याम मिश्रा, ब्रह्मदेव तिवारी और ब्रह्मदेव उपाध्याय को जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह (अध्यक्ष), डॉ. आलोक सिंह, अरविंद सिंह, रमाशंकर गुप्ता, डॉ. अभिषेक रावत, चंद प्रकाश सिंह, हरीशचंद्र मौर्य, केपी मिश्रा, सोनिया गीरी, वंदना पटेल और रीतू पटेल उपस्थित रहे। संचालन विजय चंद पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें