फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, चाची-भतीजी घायल....

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। स्थानीय क्षेत्र के अढ़नपुर में सोमवार को कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर चाची-भतीजी घायल हो गई। दोनों को सीएचसी सुईथाकला में भर्ती कराया गया है। हादसे में घर-गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। अढ़नपुर गांव निवासी प्रमोद तिवारी का पुश्तैनी कच्चा मकान सोमवार को ढह गया। इसमें घर गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय घर में काम कर रही प्रमोद की 15 वर्षीया पुत्री सगुन अपनी चाची नीतू (28) पत्नी मनोज तिवारी के साथ मलबे में दब गई। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए थे। आनन-फानन में चाची-भतीजी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें