फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुष्कर्म के दोषी किशोर अपचारी को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम उमेश कुमार द्वितीय की अदालत ने चंदवक थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से दुराचार करने के दोषी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। घटना की प्राथमिकी पीड़िता ने स्वयं चंदवक थाने में दर्ज कराई थी। 19 मई 2023 को अपराह्न 3 बजे वह घर में अकेली थी। तभी गांव का किशोर अपचारी घर में घुसकर उसका मुंह दबाकर अंदर कमरे में ले गया। पीड़िता के साथ दुराचार किया और भाग गया। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ जाकर थाने पर घटना की सूचना दी। पीड़िता का मेडिकल व कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। अधिवक्ता ने कोर्ट में गवाहों को पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किशोर अपचारी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें