फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर अनुसूचित बस्ती से शनिवार की रात एक 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बस्ती निवासी यीशु 16 पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद पड़ोस में आई बरात में शामिल होने गया था। देर शाम करीब 8 बजे द्वारचार पूजा लगा था। यीशु अपने पास दो मोबाइल फोन रखता था। उसने अपने पास रखें एंड्राइड मोबाइल फोन को अपने चचेरे भाई गोलू को देकर यह कहते हुए निकला था कि वह कुछ देर में लौटकर आ रहा है। करीब 20 मिनट बाद यीशू गोलू के मोबाइल पर फोन किया और जोर जोर से रोने लगा। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने यीशु को तलाशने की कोशिश की। घर से थोड़ी दूर स्थित नदी के किनारे यीशु का चप्पल मिला । लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। थानाध्यक्ष जफराबाद विजय प्रताप सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें