फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी के शक में पकड़े गए किशोर, छुड़ाने पहुंचे युवक को भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन पुलिस चौकी में सोमवार की देर शाम करीब सात बजे पशु तस्करी के शक में पकड़े गए किशोरों की पैरवी करने गए युवक की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। सपा का झंडा और लोगो लगी स्कार्पियो से पहुंचे युवक के कई अन्य साथी भीड़ का उग्र रुप देख फरार हो गए। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए उसे भीड़ से अलग किया। पशु तस्करी के शक में पकड़े गए दोनों किशोर और युवक को थाने ले जाया गया है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पिछले कई दिनों से पशुओं के चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 10 दिनों में एक दर्जन पशु गायब हो चुके हैं। इस बारे में वह पुलिस से भी शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। सोमवार की देर शाम सिधवन चौकी मुसईपुर गांव के पास ग्रामीणों ने दो किशोर को पशु ले जाते हुए पकड़ लिया। उन्हें पकड़कर चौकी पर ले गए। ग्रामीणों का दावा था कि वही किशोर पशु चुराकर ले जा रहे हैं और तस्करों को बेच दे रहे हैं। चौकी पर किशोरों से पूछताछ चल रही थी, तभी भदोही नंबर की स्कार्पियो से कुछ लोग पहुंचे। स्कार्पियो पर सपा का झंडा और उसी रंग में चेयरमैन का स्टीकर भी चस्पा था। स्कार्पियो से उतरा क्षेत्र के पचवल गांव निवासी युवक दोनों किशोरों को छोड़ने की पैरवी करने लगा। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो ग्रामीण युवक पर टूट पड़े। लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। चौकी इंचार्ज एके आर्या ने बीचबचाव करते हुए युवक को भीड़ से छुड़ाया। बाद में दोनों किशोरों के साथ युवक को थाने ले जाया गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। रामपुर के प्रभारी एसओ ईश्वरचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों ने 12-14 वर्ष के दो किशोरों को पकड़ा है। उन पर पशु तस्करों से मिलीभगत का शक जताया जा रहा है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें