फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को न्याय सुलभ कराना सबकी जिम्मेदारी 

Sun, 08 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
दीवानी अधिवक्ता सभागार में शनिवार को आयोजित स्वागत समारोह में मंचासीन अतिथि।
विज्ञापन
 दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के सभागार मेें शनिवार को आयोजित समारोह में नवागत जनपद न्यायाधीश नंदलाल का स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानांतरित एडीजे प्रथम नसीर अहमद व एडीजे तृतीय मृदुल कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई दी गई। 
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश ने लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती सुनाते हुए कहा कि भारतीय संविधान में न्याय व्यवस्था के लिए स्थापित मूल्यों को आगे बढ़ाने और समाज के वंचित, शोषितों व गरीबों के लिए न्याय सुलभ कराना सबकी जिम्मेदारी है।

न्याय पालिका की कामयाबी बार व बेंच के अच्छे संबंधों  पर निर्भर करता है। मेरा प्रयास होगा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत कार्य करते हुए आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करुं ।
विज्ञापन


इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने स्थानांरित हुए एडीजे प्रथम नसीर अहमद व एडीजे तृतीय मृदुल कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और संचालन मंत्री अनिल कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर एडीएम रजनीशचंद्र, एसपी रामप्रताप सिंह व न्यायिक अधिकारीगण राधेश्याम यादव, बुधिराम यादव, अरविंद मलिक, एमपी सिंह, बलराज सिंह, सुनील कुमार सिंह, अभिनय कुमार मिश्र सहित अधिवक्ता बीडी सिंह, आरपी सिंह, एएन मिश्र, प्रेमशंकर मिश्र, तेजबहादुर सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें