संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा रविवार को जिले के 20 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 8972 परीक्षार्थी होंगे शामिल होंगे। शनिवार को सभी केंद्रों पर सिटिंग प्लान लगाने के साथ ही साफ सफाई आदि की व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक अनिवार्य रूप से किया जाएगा।केंद्राध्यक्षों ने तय किया कि सुबह सात बजे सभी कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना है। गेट पर ही कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा। फिजिकल सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिलेगी। सीटी टीबी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 8972 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल संपादित कराने के लिए हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कुल 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान नोडल नामित किए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा में लगाए गए सभी कार्मिक समय केंद्र स्थल पर पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक अनिवार्य रूप से किया जाएगा।