फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

Mon, 29 Jun 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को सुबह जिले भर में झमाझम बारिश हुई। मानसून की दूसरी बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


रोजेदारों को भी काफी राहत मिली है। बारिश ने नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था के दावे की कलई भी खोल दी। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया।

निचले  इलाकों में सड़कें पानी में डूब र्गइं। कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी  घुस गया। बदलापुर कस्बे में भी बारिश से जलभराव हो गया है।

शनिवार की शाम से ही आसमान में बादल छा गए थे। रात में हलकी बारिश हुई। रविवार की सुबह छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन


झमाझम बारिश  से सड़कों पर पानी लग गया।  लोगों को गर्मी व उमस से जहां राहत मिली  वहीं  बारिश का पानी मुहल्लेवासियों के लिए परेशानी का सबब बना गया। 

मुहल्लों  में नालियां जाम रहने से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। शहर  के निचले इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया।

जबकि मुहल्ले में नालियों  की सफाई से लेकर सारी सुविधा  मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी भी विगत  दिनों सभी मुहल्लों का निरीक्षण कर चुके हैं।

 साथ ही पालिका भी नालियों की  सफाई से लेकर मुहल्ले में सारी  सुविधाएं उपलब्ध करने का दावा कर चुका है,  लेकिन  रविवार को हुई बारिश ने  इस दावे को खोखला साबित कर दिया।
विज्ञापन


हालत यह  है कि नालियों का गंदा पानी  गलियों से लेकर लोगों के घरों तक फैला हुआ है।  लोग गंदे पानी में से ही आ -जा रहे हैं। जिससे संक्रामक बीमारियां के भी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर मुहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें