केराकत के नार्मल मैदान में आयोजित खेल में हिन्डाल्को और भोपाल टीम एक दूसरे पर गोल मारने के प्र
केराकत। नार्मल स्कूल मैदान पर चल रही केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी फेडरेशन के तत्वाधान में मुलायम सिंह यादव की स्मृति में ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। इसमें झारखंड ने चंदौली को 4-0 से हराया लेकिन अंक के आधार पर हिंडाल्को विजेता बना। सुबह खेले गए मैच में झारखंड ने चंदौली को 4 गोल से पराजित किया। खेल के पहले हाफ में झारखंड ने 3 गोल कर अपनी बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में एक गोल और किया। चंदौली गोल दागने में असफल रही। झारखंड को 4-0 से विजेता घोषित किया गया। दूसरा मैच मध्य प्रदेश महिला फुटबॉल संघ भोपाल और हिंडाल्को के बीच हुआ। प्रथम हाफ में दोनों टीमें एक दूसरे पर हमले पर हमला करती रहीं। खेल बराबरी का रहा। दूसरे हाफ में भी खेल बराबरी पर रहा। अंक के आधार पर क्लब ने हिंडाल्को को विजेता घोषित किया। मुख्य अतिथि मो. आरिफ व प्रिया ट्रेवेल्स के मालिक पप्पू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फेडरेशन के संस्थापक लालजी यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन संजय कसौधन और कृष्णा सोनी कुंदन, सुनील कन्नौजिया ने किया। निर्णायक मकसूद आलम, अशोक यादव और अंकित कुमार रहे। इस मौके अरविंद यादव, सुशील सोनकर आदि मौजूद रहे।