फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नकदी सहित दो लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम सभा के पुरवा में बृहस्पतिवार की देर रात छत के रास्ते पहुंचकर दो चोर एक महिला के घर से नकद सहित गहना उठा ले गए। महिला के शोर मचाने के बाद अगल-बगल से पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कुशरना के महादेवा पुरवा निवासी सत्यभामा सिंह अपने घर पर नतिनी के साथ सोई थी। उसी रात करीब दो बजे करीब दो चोर आए और सामान समेट ले गए, सत्यभामा सिंह को जब आभास हुआ तो वह शोर मचाई, शोर सुनकर चोर फरार हो गए। घटना के बाद अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। घटना की जानकारी के बाद सुबह मौके पर केराकत कोतवाल दिलीप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव और फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित महिला ने बताया कि चोर उसका एक लाख नकदी सहित दो लाख के जेवर उठा ले गए। इस बाबत कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्जकर लिया गया है और जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें