खुटहन। रामनगर बाजार में किशुनापुर मोड़ स्थित एक सराफा की दुकान का रात शटर चांड़ कर शनिवार की रात चोर लाखों का आभूषण ले गए। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
घनश्यामपुर गांव निवासी गुड्डू सोनी की मोड़ पर ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार को धनतेरस की वजह से उनकी दुकान देर रात तक खुली रही। रात 11 बजे को दुकान बंद कर वे घर चले गए। दूसरे दिन सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर आधा उठा था। भीतर पहुंचे तो तिजोरी गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को देकर आसपास तलाश शुरू की गई। दुकान के पीछे लगभग दो सौ मीटर पर टूटी हुई तिजोरी बरामद की गई। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि तिजोरी में रखा 35 ग्राम सोने के आभूषण, तीन किग्रा चांदी के गहने और 18 हजार नकदी चोर उठा ले गए।उधर, पुलिस जानकारी मिलने पर के बाद मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने कहा कि धनतेरस की वजह चहलपहल थी, इसके बावजूद चोरी हो गई।