। थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने मकान से 90 हजार रूपये सहित लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। इसी गांव में दरवाजे पर बंधी पांच बकरियां भी चोरी कर ले गए। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
महिमापुर गांव निवासी पृथ्वी सोनकर व उनके स्वजन रात में भोजन करने के बाद सो गए, जिसके बाद चोर घर में घुस गए, इसके बाद इत्मीनान से पूरा घर खंगाला। परिजनों को इसकी जानकारी रविवार की सुबह तब हुई, जब वे सो कर उठे, इसके बाद कमरे के अंदर का नजारा देख वे आश्चर्य चकित रह गए। आवाज लगाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। पीड़ित की माने तो बाक्स में रखे 90 हजार रुपये सहित लाखों के आभूषण उठा ले गए। वहीं इसी गांव के चैनू के दरवाजे पर बंधी पांच बकरियां मवेशी चोर उठा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।