फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कृषि कुंभ में प्रदर्शनी के लिए जाएगी जौनपुर की मूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की प्रसिद्ध मूली अब धीरे-धीरे गुम होती जा रही है। इसकी पहचान को बचाने की कवायद उद्यान विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। विभाग ने इस प्रजाति को संरक्षित करने के लिए 140 बैग मूली तैयार की है। इसे इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय कृषि कुंभ लखनऊ में प्रदर्शन के लिए भेजा जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस जनपद में होने वाली नेवार मूली अपने आकार-प्रकार व वजन के कारण पूरे विश्व में जानी पहचानी जाती रही है। जौनपुर की जब बात हो और मूली की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए मूली भेजी जानी है। इसकी तैयारी की गई है।
जौनपुर की मूली जो कि बहुत तेज विकसित होती है और इनका आकार भी और स्थानों की मूलियों से बड़ा होता है। यह बड़ी होने के साथ बाकी स्थानों की मूलियों से ज्यादा नरम होती है। इसके पीछे यहां के पानी व मिट्टी का बड़ा योगदान है। जौनपुरी की मूली छह से सात फीट लंबी व ढाई फीट तक मोटी होती है। यहां की मूली पूर्ण रूप से प्रौढ़ होने के बाद हल्के पीले रंग की हो जाती है। यहां पर प्राप्त मूली की नश्ल नेवार है।
विज्ञापन

मूली की खेती बहुत ही कम लागत में होती है। यह पूरे साल की जाती है। इसमें देसी खाद का प्रयोग करने से पौधा काफी मजबूत हो जाता है। 10 बिस्वा में खेती करने के लिए कुल डेढ़ किलो मूली का बीज बोया गया था, जिसमें लगभग छह हजार की लागत थी। और 45 से 50 हजार तक की आमदनी मंडी में बेचने पर हुई।
- गुलाब मौर्य, किसान धर्मापुर कादीपुर
साल भर में कुल छह से सात बार मूली की बोआई बेहतर तरीके से देसी खाद का प्रयोग करते हुए की जाती है, जिसमें एक बिस्वा जमीन में एक वर्ष में मूली की खेती करने से कम से कम साल भर में तीन से चार क्विंटल मूली की पैदावार हो जाती है। इसे बेचकर परिवार का भरण पोषण कर लेता है।
- किशुन, धर्मापुर
जौनपुरी मूली उद्यान विभाग की नर्सरी में 140 बैग तैयार की जा रही है। इसे इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय कृषि कुंभ लखनऊ में प्रदर्शन के लिए भेजा जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। जिले की पहचान मूली को बनाए रखने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। मूली की खेती कर किसान अच्छा मुनाफ कमा सकते हैं।
विज्ञापन

- सीमा सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें