फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर के मुस्लिम पहलवान ने चंदौली के गोरे को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी क्षेत्र के हरद्वारी ग्राम पंचायत के कोहड़ा गांव स्थित भरत मिलाप मेला मैदान में आयोजित विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। कुश्ती का शुभारंभ कान्हबंशीपुर गांव के प्रधान अब्दुल रसीद ने 11 हजार रुपये की कुश्ती का हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती चंदौली के गोरे पहलवान व मुस्लिम पहलवान जौनपुर के बीच हुआ, जिसमें मुस्लिम पहलवान ने गोरे पहलवान को पटकनी दी। चौकिया धाम के अनुराग पहलवान ने अयोध्या के राजकुमार को परास्त किया। गोरखपुर के अंगद पहलवान और धरमापुर के राज बहादुर की कुश्ती बराबर पर रही। नंदी नगर के धीरज ने सुल्तानपुर के कमलाकर की कुश्ती बराबर देखी गई। वहीं महिला पहलवानों में कानपुर की ब्यूटी पहलवान ने हरियाणा की सोनम को धूल चटाई। ईदरीश पहलवान ने बनारस के आशीष को परास्त किया। सबसे दिलचस्प कुश्ती ऑस्ट्रेलियन थापा भदोही ने बिहार के काला चीता को धूल चटाई तो वहीं गोरखपुर के आशीष को ऑस्ट्रेलियन थापा ने दोबारा शिकस्त दी। अंत में प्रयागराज के अंगद को नद्दी रामपुर के राम समुझ ने चित्त किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि हरिओम यादव, याकूब अली, इदरीश, राहुल, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें