फोटो-
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
-दाहिने हाथ में लगी गोली, वाराणसी रेफर
सिकरारा। थाना क्षेत्र के अरुआवा गांव में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है। जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
अरूआवां गांव निवासी भोला सरोज का बेटा राकेश सरोज (30) दिन में करीब 11 बजे सगड़ी पर बांस लादकर घर जा रहा था। अरुआवा मोड़ के पास पीछे से बाइक से पहुंचे दो अज्ञात युवकों में से एक ने करीब पहुंच कर उसपर गोली चला दी। जिससे वहां सनसनी फैल गई। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। वहीं, वारदात को अंजाम देने बदमाश मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित कर युवक को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भेजवाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अपराह्न करीब तीन बजे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष राय ने लोगों से हासिल की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि युवक के दहिने हाथ में गोली लगी है। वह अस्पताल में खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।