फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते एसडीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उचाना। कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने उपमंडल उचाना के अधीन आने वाले गांव करसिंधु , घोंगड़िया, कसून, बड़ौदा, छातर गांवों जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आम जनता को अफवाह व भ्रम पर ध्यान नहीं देते हुए जागरूक करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि कुछ लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर तमाम तरह की अफवाह फैला रहे हैं। लोगों को इसके प्रति भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते वैक्सीन को लेकर लोगों में तरह-तरह के भ्रम पैदा हो रहे हैं और वे वैक्सीन से दूरी बनाए रखने की बात कह रहे हैं। एसडीएम ने लोगों को कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित होने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक लोगों से आह्वान किया कि वैक्सीन के बारे में आम जनता को जागरूक करें और अफवाहों से सावधान रहने को कहें। लोगों को अभी मास्क और सैनिटाइजर के साथ साथ दो गज की दूरी भी ध्यान रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें