फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के युवक की सूरत में हत्या, सपाइयों ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव निवासी अशोक कुमार यादव की दो दिन पूर्व गुजरात के सूरत में हत्या कर दी गई। इसकी खबर मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को सपाइयों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पार्टी नेतृत्व के माध्यम से गुजरात सरकार से ठोस कार्रवाई के लिए वार्ता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी श्यामलाल यादव के पुत्र अशोक सूरत शहर के अंब्रोली इलाके में परिवार के साथ रह रहे थे। वहां बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूरत के लिंबायत पुलिस चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना अशोक के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की जानकारी होने पर शनिवार को सपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, महराजगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमापति यादव, सपा के बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, उपाध्याधक्ष संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर यादव, विशाल यादव ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें