फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में सजेंगे घर-द्वार, उत्साह में बाजार...

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली की तैयारियां लोगों ने घरों में शुरू कर दी हैं। कहीं रंगरोगन हो रहा है तो कहीं घर को सजाने के नए-नए तरीके ढूंढे जा रहे हैं। त्योहारों की इस बेला में हर कोई घर सजाने के लिए लालायित है। इसका उत्साह बाजार में भी दिख रहा है। लॉकडाउन में मंदी से जूझ रहे बाजार को अब त्योहारों से उछाल मिलने की आस बनी हुई है। अच्छे कारोबार के उम्मीद से दुकानदार भी उत्साहित हैं। खास बात यह कि इस बार चीन के झालरों के प्रति रुझान कम होने से स्वदेशी झालरों की मांग बढ़ रही है। शहर के जोगियापुर बाजार में स्थित बादशाह इलेक्ट्रॉनिक के मोहम्मद तकी बताते हैं कि लोगों में चाइनीज झालरों की लोकप्रियता कम हो रही है इसलिए दुकान में इस तरह के सामान को अभी नहीं मंगाया जा रहा है। इस बार बाजार में आकर्षक लाइटिंग के रूप में इलेक्ट्रिक दिये, झालर जिसमें तेल के बजाय लाइट लगी हो, इसके अलावा पिक्सल झालर, रोटेशन झालर आदि मार्केट में नए आए हैं। जीशान इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर जीशान हैदर का कहना है कि मार्केट में अभी ग्राहक कम आ रहे हैं। धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ेगी। चाइनीज सामानों को लेकर कस्टमर संकोच कर रहे हैं। चाइनीज सामान आकर्षक होने के साथ सस्ता जरूर होता लेकिन चीन से खराब संबंध होने के नाते इस बार कम पसंद किया जा रहा है। हाथ से बनी स्वदेशी झालर बाजार में आ रही है। महंगी होने के बावजूद इसे पसंद किया जा रहा है। मैहर देवी गली में स्थित अभिषेक गिफ्ट सेंटर के अभिषेक गुप्ता ने कहा कि कोरोना का हवा अब खत्म हो चुका है। ग्राहक बाजारों की तरफ लौट रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि लोग जमकर खरीदारी करेंगे और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएंगे। ओम नम: शिवाय गिफ्ट सेंटर के बसंत का कहना है कि इंडियन सामानों का बोलबाला है। पारंपरिक सामानों की मांग है ग्राहक अपने बजट के अनुसार मुख्य दरवाजे पर टांगने के लिए तोड़न, फ्लावर्स, स्टिकर्स आदि खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें