फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर के युवक की आजमगढ़ में हत्या, नहर किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। जिले के युवक की लाश आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव स्थित नहर किनारे हत्या कर फेंकी गई मिली। शव मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे मिवा। बृहस्पतिवार को बड़े भाई विनोद ने शव की पहचान करने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमले का निशान है। दीदारगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव नहर किनारे मंगलवार की रात एक युवक की लाश मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दीदारगंज पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त मनोज कुमार राजभर(30) पुत्र फिरतू निवासी उसरहटा शाहगंज के रूप की। शव मिलने की सूचना बृहस्पतिवार को मृतक के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मनोज मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने का काम करता था। परिवार के लोगों का कहना है कि मंगलवार को बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे थे, मनोज घर वालों को (मधु) शहद निकालने की बात कहकर दोनों युवको के साथ घर से निकला था। बुधवार को घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। मृतक का मोबाइल भी बंद बता रहा था। बृहस्पतिवार को मनोज की मौत की सूचना परिवार को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शाहगंज कोतवाली के हल्का उपनिरीक्षक विजय गौड ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें