फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई, छात्रों से हल कराए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बुधवार को जिले के कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ विद्यालय में सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं, उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए बच्चों से प्रश्न पूछे और गणित के सवाल भी हल कराए। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज सिरकोनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर, अभिनव प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुर, जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर, अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय हरजुपुर सिरकोनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालयों में बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर, शौचालयों और पेयजल आदि सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों से प्रश्न भी पूछे। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय हरजुपुर सिरकोनी में अध्यापकों की संख्या अधिक और छात्र-छात्राओं का नामांकन कम होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्हाेंने अध्यापकों से कहा कि बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ लर्निग लेवल भी बढ़ाया जाए। अभिनव प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुर के निरीक्षण के दौरान कक्षा पांच की प्रीति, आफरीन से हिंदी की किताब पढवाई। विद्यालय में साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें