फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: रेल की पटरी चटकने से डेढ़ घंटे खड़ी रही मालगाड़ी, बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर लगा जाम

Thu, 08 Dec 2022 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही लांग हाल मालगाड़ी जैसे ही क्रासिंग पर 5.40 बजे सुबह पहुंची तभी मेठ रामसरन ने ट्रेन से लटकता एक हैंगिंग पार्ट देखा। तत्काल लाल झंडी दिखाकर उसने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही कर्मियों ने देखा पटरी भी चटकी थी।
विज्ञापन
train - फोटो : Freight train divided into two parts due to breakdown of couplings on Varanasi-Prayagraj route in jaunpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड तथा बदलापुर-प्रयागराज राज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग 23 सी पर बृहस्पतिवार की सुबह रेल पटरी चटकने के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। इस वजह से सड़क यातायात भी बंद रहा। इससे प्रयागराज-बदलापुर मार्ग पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन

सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही लांग हाल मालगाड़ी जैसे ही क्रासिंग पर 5.40 बजे सुबह पहुंची तभी मेठ रामसरन ने ट्रेन से लटकता एक हैंगिंग पार्ट देखा। तत्काल लाल झंडी दिखाकर उसने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही कर्मियों ने देखा पटरी भी चटकी थी। आनन-फानन में रेलकर्मियों ने हैंगिंग पार्ट व पटरी को ठीक किया। तब डेढ़ घंटे बाद  7.07 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। इस दौरान बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क यातायात बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान दिखे। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि रेल पटरी चटकने तथा मालगाड़ी में हैंगिंग पार्ट लटकने से ट्रेन खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें