फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में तेज रफ्तार का कहर: घूमने आए स्कूली बच्चों की बस डिवाइडर पर चढ़ी, 10 छात्र समेत 11 घायल

Thu, 05 Nov 2026 09:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

प्रतापगढ़ के स्कूल के 33 बच्चे वाराणसी टूर पर गए थे। वहां से लौटते समय जौनपुर में हादसा हुआ। बस डिवाइडर पर चढ़ गई, इस हादसे में 10 छात्र समेत 11 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
जौनपुर में हादसे के बाद सहमे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास बुधवार रात प्रतापगढ़ के कमला गोविंद एजुकेशनल स्कूल के बच्चों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में 10 छात्र और एक स्कूल स्टाफ घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के जहानाबाद, पट्टी स्थित स्कूल के कक्षा तीन से 10 तक के 33 बच्चे बुधवार भोर में वाराणसी भ्रमण के लिए निकले थे। सारनाथ समेत अन्य स्थानों पर घूमने के बाद उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करना था, लेकिन देरी का हवाला देकर चालक ने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद बस मां शीतला चौकियां धाम के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे अलीगंज में दुबे ढाबा के पास तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़ गई। अचानक झटका लगने से कई छात्र सीटों से नीचे गिर पड़े, जबकि दो छात्र सीट के नीचे चले गए। बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल छात्रों में खुशी सिंह, शिवानी, कोमल शर्मा, अनु गौतम, शिवानी गौतम, राधा सिंह, सोनाक्षी, लकी सरोज, ऋषभ चौहान और मनीष वर्मा सहित अन्य शामिल हैं। एसडीएम सदर योगिता और सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन


बक्शा थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि हादसे में 10 छात्र और एक स्टाफ घायल हुए हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त बस जगत रोड लाइन्स, अजीत नगर, प्रतापगढ़ की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें