फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर, प्रयागराज, चंदौली और वाराणसी ने जीता मैच

विज्ञापन
मड़ियाहूं क्षेत्र के लोरिक गनापुर गांव में आयोजिजत स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। लोरिका गनापुर गांव स्थित श्रीराम महाविद्यालय के मैदान पर 44वीं जूनियर बालक ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज सोमवार को हुआ। पहले दिन चार मैच खेले गए। इसमें जौनपुर, प्रयागराज, चंदौली और वाराणसी की टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार सिंह यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच जौनपुर और अमेठी के बीच हुआ जिसमें जौनपर की टीम ने 29 अंक से मैच जीत लिया। प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच खेले गए दूसरे मैच में प्रयागराज की टीम 26 अंक से विजेता रही। तीसरा मैच सोनभद्र और चंदौली के बीच हुआ जिसमें चंदौली ने 14 अंक से जीत हासिल की। चौथा मैच वाराणसी व भदोही के बीच हुआ। इसमें वाराणसी ने 30 अंक से मैच अपने नाम किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में कबड्डी एसोसिएशन केे मिर्जापुर के सचिव हुबलाल, प्रयागराज के पीके पांडेय, जौनपुर के राकेश कुमार यादव, वाराणसी के रामपाल रमेश चंद्र यादव, जयशंकर पांडेय, मो. अकरम, मनोज सिंह, सुरेश यादव, इंद्रेश यादव, गुलाब यादव, करन यादव शामिल रहे। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मड़ियाहूं के ब्लॉक प्रमुख लालप्रताप यादव, डॉ. नरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव, बीईओ मड़ियाहूं मनोज कुमार यादव, मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, ब्रह्मदेव मिश्रा, अपूर्व तिवारी, कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव रविचंद्र यादव, प्रबंधक अरुण कुमार यादव ने मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर लालसाहब यादव, रानू सिंह, सुनील यादव, आनंद यादव, रामप्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें