फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पहले पूछा कहां से हो... मिर्जापुर का हूं बताने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा; चार के खिलाफ केस

Mon, 28 Jul 2025 09:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास एक व्यक्ति की चार दबंगों ने मिलकर पिटाई कर दी। मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा स्थित एक ढाबे के पास रविवार की रात को एक व्यक्ति को चार मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का अरोप है कि वह ढाबे पर पहुंचा था। इस दौरान चारों वहां पहुंचे और पूछा कि कहां से हो। पीड़ित द्वारा मिर्जापुर बताने पर चारों उसे अपने साथ बगल के भट्ठे पर ले गए और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सहायक अध्यापक हरिराम यादव, संतोष यादव, दशरथ यादव और राजन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मिर्जापुर जिले के पड़री थाने के शेष का पूरा गांव निवासी जयप्रकाश दूबे रविवार की शाम को जलालपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मझवारा गांव में स्थित अपने एक रिश्तेदारी में आए थे। हौज पोखरा गांव निवासी अपने मित्र सर्वेश सिंह चौहान से भी मिलने चले गए। वह सर्वेश से मिलकर बिशुनपुर आ रहा थे। हौज टोल प्लाजा के आगे एक ढाबे पर वह रुक गए। 

इसे भी पढ़ें; 'मिक्की' को मिली नई जिंदगी: चूहे के पेट से निकला 240 ग्राम का ट्यूमर, 50 मिनट तक चला ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तभी वहां चार युवक आ गए। उन लोगों ने जयप्रकाश दूबे से पूछ कहां से हो..? जयप्रकाश ने बताया कि वह मिर्जापुर के हैं तो उन लोगों ने उसे ढाबे के बगल में स्थित अपने भट्ठे पर ले जाकर लाठी-डंडे से पीट दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जयप्रकाश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिलापंचायत सदस्य के पति जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक हरिराम यादव, संतोष यादव, दशरथ यादव और राजन यादव पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें