फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ चतुर्थी तिथि में पड़ रहा सावन का तीसरा सोमवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ चतुर्थी तिथि के विशेष संयोग में पड़ रहा है। इस दिन शिवार्चन करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉ शैलेश मोदनवाल के अनुसार इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ चतुर्थी तिथि का सुखद संयोग प्राप्त हो रहा है। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, वैदिक ज्योतिष में 11वां नक्षत्र है, जो शुक्र ग्रह द्वारा शासित है और सिंह राशि से संबंधित है। यह शुभ नक्षत्र, आध्यात्मिकता और मोक्ष से भी संबंध रखता है। इस नक्षत्र में भगवान शिव की पूजा अर्चना से भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी जबकि चतुर्थी तिथि के देवता भगवान गणेश है जो रिद्धि सिद्धि के दाता और विघ्नों के हरणकर्ता है अतः इस दिन शिवार्चन से भगवान शिव के साथ भगवान गणपति की भी कृपा प्राप्त होगी। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पीले रंग का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्रों को धारण कर शिवार्चन करे तो विशेष लाभ होगा। इस दिन प्रातः सर्वप्रथम सूर्य को जल दें इसके बाद भगवान गणपति की हल्दी, अक्षत व दूर्वा चढ़ाकर वंदना करें तब शिवार्चन प्रारंभ करें । इस दिन केसर मिश्रित दूध से शिवलिंग को स्नान करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है अतुल धन लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर शहद अवश्य चढ़ाना चाहिए। इसे चढ़ाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तथा ग्रहों के दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। भगवान शिव के 108 नामों का पाठ करें एवं ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करना फलदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें