फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक को लगी गोली; दूसरा फरार

Wed, 20 Nov 2024 10:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार मोड़ के पास आजमगढ़- जौनपुर बाईपास मार्ग पर बीती रात पुलिस और बदमाशों की मुड़भेड़ में एक बदमाश को गोली लगी तो वहीं दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन


गस्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय और चौकी प्रभारी गौरा रवि प्रकाश, हेड कांस्टेबल बिजय दुबे, सुभाष यादव और कांस्टेबल अर्जुन यादव बीती रात्रि गस्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर की सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से आजमगढ़ की तरफ से जौनपुर की तरफ आ रहे हैं। 

पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया एक बदमाश
सूचना पर आनन फानन पुलिसकर्मियों ने सड़क को घेर लिया और सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया। इस पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जब तक बदमाश दूसरी गोली लोड करता, थानाध्यक्ष ने अपनी पिस्टल से गोली चला दी। गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि साथी बदमाश भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन


विज्ञापन

घायल बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद उमर खान निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के रूप में हुई। जिस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस, एक मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। वहीं फरार बदमाश विशाल कन्नौजिया निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें