फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: होली के दिन मजदूरों से की थी मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 06:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : जौनपुर जिले में होली के दिन मजदूरों से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ईंट भट्ठा मालिक की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिरकोनी क्षेत्र के बैजाबाद स्थित ईंट भट्ठे के मजदूरों से होली के दिन मारपीट करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन


ये है मामला
होली के दिन डीजे बजाकर होली मना रहे मजदूरों से हौज गांव के कुछ युवकों ने विवाद कर लिया था। उन लोगों ने मजदूरों को जमकर मारा पीटा। उसमें महिलाओं सहित कई मजदूरों का सिर भी फट गया था। अगले दिन बाजार गए मजदूरों को धमकाया भी गया था। 

घटना की जानकारी ईंट भट्ठा प्रबंधक बृजेश चौहान ने जफराबाद थाने पर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए खोजबीन कर रही थी। इधर, पुलिस ने आजाद चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान, गुड्डू चौहान पुत्र महेंद्र चौहान, पतालु चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी हौज छावनी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें