गोलियों की आवाज शांत होने पर पुलिस ने देखा तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त शैलेश यादव (25) उर्फ धीरज यादव पुत्र रामआसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव निवासी रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर के रूप में हुई।
क्या बोले अधिकारी
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया ने कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त अंतर्जनपदीय बदमाश और गो-तस्कर है। इसके पास से 0.315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व बाइक सहित 320 रुपये बरामद किए गए हैं।