फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News Live Today: बरात में गए दुकानदार की सिर कूचकर हत्या, उसी के बोलेरो में शव रखकर खेत में छोड़ा, पत्नी समेत तीन हिरासत में

Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1
विज्ञापन

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार रात बरात में गए युवा दुकानदार की सिर पर वार कर हत्या कर दी और बोलेरो में शव रखकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। सूचना पर एसपी, एएसपी भी पहुंचे। डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की। पत्नी ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस संदेह के आधार पर पत्नी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजन किसी से रंजिश से इनकार कर रहे हैँ।

विज्ञापन


 खेतासराय निवासी अशोक कुमार उर्फ दीपक बरनवाल (38) का ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मकान में ही अशोक की जनरल स्टोर और पत्नी रिशु का ब्यूटी पार्लर है। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो से गए थे।

सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी। अशोक के सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। दोपहर में एसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन


कुत्ता घटनास्थल से दो सौ मीटर तक गन्ने के खेत में जाकर रुक गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी खेत में हत्या के बाद शव को बोलेरो में रखा गया होगा। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अशोक के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें